रविवार को इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के स्किम नंबर 54 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ब्यूटी पार्लर से एक के बाद 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई कर अपनी गिरफ्त में ले लिया। दरअसल, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में क्षेत्र के ब्यूटी सेलून में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देकर जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना के बाद हरकत में आई क्राइम ब्रान्च इंदौर की टीम ने डीएसपी क्राइम ब्रांच आरती सिंह के नेतृत्व में छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने छापे की कार्रवाई स्किम नंबर 54 में संचालित किए जा रहे सिग्नेचर ब्यूटी सैलून में की और इस कार्रवाई में संचालिका सहित कुल 7 महिलाओं को अपनी गिरफ्त में लिया। क्राइम ब्रांच को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी हाथ लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक संचालिका अपनी एक अन्य साथी महिला के साथ गौरखधंधे को अंजाम दे रही थी और पूर्व में भी साथी महिला अनैतिक गतिविधि के जुर्म में पकड़ी जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने सभी पर अनैतिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment