नई दिल्ली, । गांधीनगर इलाके के टैगोर पब्लिक स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले पर रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस इस घटना को शर्मनाक बताया। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है।  इसी के साथ उन्होंने स्कूलों को चेतावनी दी कि इस तरह की घटना बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने बताया की हमने सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए  दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अरविंद केजरिवाल के ट्वीट पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती जयहिंद ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि अगर किसी भी स्कूल ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि गांधीनगर इलाके में स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में शनिवार दोपहर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। डीसीपी शाहदरा ने बताया कि आरोपी विकास स्कूल में पिछले तीन साल से गार्ड और चपरासी का काम कर रहा था। उसने खाली क्लास रूम में बच्ची से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गार्ड विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top