उत्तर प्रदेश  लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से तीन बांग्लादेशी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सगे भाई हैं। तीनों ने अवैध रूप से भारत में रहने की बात स्वीकार की। उनके पास से नकली आधार कार्ड भी बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक मोहम्मद इमरान, रजीदुद्दीन व मो. फिरदौस पुत्र अब्दुल खालिक बांग्लादेश के जसौर जिले को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छितिगड़ा पंतवाड़ा के रहने वाले हैं। एटीएस के एएसपी राजेश साहनी और डीएसपी दिनेश पुरी की टीम ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी करके तीनों को हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से उतारा। पूछताछ में उन्होंने स्वयं के बांग्लादेशी होने और भारत में अवैध रूप से निवास करने की बात स्वीकारी की। उनके पास से नकली आधार कार्ड बरामद हुआ, जो गलत नाम पते से बनवाया गया था। इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। एटीएस ने बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया। एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि एटीएस की टीम ने गत 6 अगस्त 2017 को आतंकी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम के एक आतंकी और बांग्लादेश के रहने वाले अब्दुल्लाह अल मामून पुत्र रहीसुद्दीन को मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। अब्दुल्लाह से पूछताछ में उसके अन्य साथियों के नाम भी प्रकाश में आए। उनकी तलाश में गत 12 सितंबर को देवबंद स्थित कई मदरसों में पूछताछ की गई। इस दौरान सूचना मिली कि एक मदरसे से 3 लड़के (एक अध्यापक व उसके 2 भाई) भाग गए हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों की तलाश की जा रही थी। अब एटीएस के विवेचक मनीष सोनकर तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे कि वे अचानक देवबंद छोड़कर क्यों भागे? क्या इनके किसी आतंकी समूह से संब

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top