क्राइम ब्रांच ने दबोचे सट्टेबाज
गाजियाबाद: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले 4 सटोरियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है जिनके पास से 15 मोबाइल और एक लेपटॉप बरामद हुआ है।
सूत्रों का दावा है कि सटोरियों के पास से लाखों की रकम बरामद हुई है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कार में लेपटॉप लेकर तीन चार युवक कुछ कर रहे हैं जिनको देखकर प्रतीत हो रहा है कि वह आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने सटोरियों को धर लिया। हालांकि क्राइम ब्रांच फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नही है। टीम सटोरियों के अन्य साथियों की धर पकड़ में लगी है।

0 comments:
Post a Comment