जयपुर में बच्ची से दुष्कर्म
जयपुर: जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में कल रात अज्ञात व्यक्ति ने फुटपाथ पर सो रहीं एक चार साल की बच्ची को उठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।
श्याम नगर थाना पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि चार साल की बच्ची के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होने बताया कि खानाबदोश परिवार की पीडिता अपनी मां के साथ सो रही थी।उस दौरान अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया और सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म कर भाग गया।
पुलिस के अनुसार घटना का पता उस समय लगा जब पीडिता की मां नींद से जगी और उसकी बच्ची नहीं मिलने पर उसकी खोजबीन शुरू की। बच्ची रोती हुई मिलने के बाद उसका परिवार अस्पताल पहुंचा। पुलिस इस मामले में तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

0 comments:
Post a Comment