रूपा का बयान : पुलिस कर रही गुंडागर्दी
___________________________________________________________________________________
___________________________________________________________________________________
प्रस्तुत प्रकरण का प्रथम रिपोर्ट पड़ने के लिए क्लिक करें
बुंदेलखंड :कहाँ गया राम राज ? कहाँ है लॉ एंड आर्डर ? कहाँ गई इंसाफ करने वाली पुलिस ? जब पुलिस ही गुंडई कर रही है तो कहाँ जाये पीड़ित प्रार्थी ?भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) भले ही योगी सरकार प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को स्थापित करने के लिए लाख कोशिश कर रही है | लेकिन जनपद हमीरपुर के भरुवा सुमेरपुर कस्बे की थाना पुलिस अपने पुराने रवैये पर कायम है | भरुवा सुमेरपुर पुलिस को न तो लॉ एंड आर्डर की चिंता है और न डीजीपी साहब के निष्पक्ष व स्वच्छ पुलिस की कार्यशैली के फरमान की | भरुवा सुमेरपुर पुलिस कस्बे के एक लड़की के ऊपर झूठा बयान देने का दबाव बना रही है | पुलिस पीड़िता को उसके(पीड़िता के ) अपने ही पिता के ऊपर पीड़िता के साथ बलात्कार करने का बयान देने को मजबूर कर रही है| ज्ञात हो की लगभग बीस दिन पूर्व कस्बे के रंगीलाल के ऊपर आरोप लगा था की रंगीलाल ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया | जिसके बाद पुलिस ने रंगीलाल को बेटी के साथ बलात्कार के आरोप जेल भेज दिया था | इस प्रकरण में जब न्यूज मिरर ने छानबीन की थी तो लड़की रूपा [बदला हुआ नाम] व उसकी माँ ने बताया की "अमर सिंह नामक शक्श ने रूपा का यौन शोषण किया | और जब इस कुकृत्य को करते हुए रूपा के पिता व माँ ने देख लिया तो अमर सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया | रूपा की माँ ने बताया की अमर सिंह ने पुलिस को पैसे देकर खरीद लिया है | इसलिए पुलिस ने दबाव बना कर फर्जी बयान के आधार पर रंगी लाल को जेल भेज दिया | जब की मामला बिलकुल उल्टा है | रंगीलाल के जेल जाने के बाद से ही रंगी लाल की पत्नी व् पुत्री रूपा अपने निर्दोष पति/पिता छुड़वाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं | इस बाबत जब रूपा अपनी माँ के साथ पुलिस अधीक्षक के पास गयी | उसके बाद से ही भरुवा पुलिस ने रूपा व उसकी माँ पर झूठा बयान देने के लिए दबाव बना रही है | रूपा की माँ ने बताया जब वो घर पर नहीं थी तब भरुवा थाने की पुलिस रूपा को जबजस्ती थाने ले गयी | जब रूपा की माँ को जानकारी मिली तो वो थाने गयी जहाँ पर पुलिस कर्मी रूपा को डांट डपट रहे थे | बकौल रूपा की माँ "जब मै थाने गयी तो मैंने देखा की पुलिस मेरी बेटी को डांट रहे थे, जब मैंने विरोध किया तो इस्पेक्टर ने मुझे भी गालियों दी व मेरी बेटी का हाँथ पकड़ के घसीटने लगे और उसका कुर्ता फाड़ डाला"| जब मैंने दोबारा विरोध किया तो पुलिस वाले गाली गलौज करते हुए फर्जी बयान देने के लिए मजबूर करने लगे"|रूपा की माँ ने रोते हुए कहा की "गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है, हमारे पास खाने को पैसे नहीं है, ऐसे हमें कैसे न्याय मिलेगा ? "
0 comments:
Post a Comment