मुज़फ्फरनगर :- अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वालो पर शिकंजा कसते हुए जिलाधिकारी गौरीशंकर प्रियदर्शी के आदेश पर ज़िला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में नवनियुक्त आबकारी निरीक्षक त्रिभवन सिंह व आलोक कुमार सिंह को मिली बड़ी सफलता। नई मंडी थाना क्षेत्र के मखियाली रोड़ पर बीती रात आइशर केंटर HR 45A 1915 से तस्करी कर ले जाई जा रही 400 पेटी रैस व्हिस्की की बरामद जो तस्कर बड़े ही शातिराना अंदाज़ से मुरमुरो के कट्टो के नीचे छिपाकर बिजनोर ले जाई जा रही थी जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है वही शराब तस्कर अपने को घिरा देख अँधेरे का फ़ायदा उठाकर  केंटर छोड़कर हुए फरार।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top