सत्येन्द्र:-नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को जाजमऊ में छापेमारी कर आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफउल्लाह का चचेरा भाई भी है। एनआईए ने दावा किया है कि दोनों खुरासान मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।
एनआईए की टीम सुबह करीब 11 बजे जाजमऊ के मनोहर नगर में आतंकी सैफउल्लाह के ताऊ शाहिद इकबाल के घर पहुंची। टीम ने शाहिद के बेटे आसिफ इकबाल को दबोच लिया। उसके बाद आसिफ की निशानदेही पर बंगाली घाट से शाहिद परवेज अख्तर और उसके दो बेटों मोहम्मद आतिफ व आकिब को हिरासत में ले लिया। चारों से चकेरी के एक होटल में लंबी पूछताछ की गई।
देर शाम कागजी कार्रवाई व पूछताछ करने के बाद एनआईए ने आसिफ व आतिफ की गिरफ्तारी घोषित कर दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment