बबलेश द्विवेदी

इस समय सोशल मीडिया में 2000 का नया नोट चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस मुद्दे में काफी गम्भीर नज़र आ रहे हैं।सोशल मीडिया में वाइरल खबर के अनुसार अब 2000 का नोट भी हो सकता है बंद।
न्यूज़ मिरर ने इस मुद्दे को काफी बारीक तरह से संज्ञान में लिया है जिससे ये खबर वाइरल हुई है।

1. RBI ने 5 महीने पहले ही 2000 के नोट छापने बंद कर दिए हैं।

2.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एस. गुरुमूर्ति ने कहा है कि नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये के नए नोटों को नकदी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के एक उपाय के तौर पर लाया गया है और बाद में इसे वापस ले लिया जाएगा. गुरुमूर्ति ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये के नोट केवल मांग-आपूर्ति के बीच की खाई को पाटने के लिए जारी किए गए।

3. मोदी जी के नोटेबन्दी के समय के बयान में उनका ये कहना की ये अभी अंत नहीं है अगर जरूरत पड़ी तो यह क्रम फिर से दोहराया जायेगा।

4. 200 के नए नोट आने की खबर ने 2000 के नोट बंद होने की खबर की पुष्टी सोशल मीडिया में हो गयी है।

लेकिन भारत सरकार ने 2000 के नोट बंद होने की खबर को एक अफवाह मात्र की संज्ञा दी है और कहा की अभी ऐसा कुछ भी नहीं है।अफवाहों से दूर रहें 2000 का नोट अभी चलन में रहेगा।

न्यूज़ मिरर 2000 के नोट बंद होने की खबर का समर्थन नहीं करता।

सिर्फ सच्चाई जानने का प्रयत्न मात्र किया गया है

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top