हत्या एवं गैंगस्टर में वांछित 5 हज़ार के ईनामी को दबोचकर भेजा जेल.
सहारनपुर- एसएसपी बबलू कुमार के आदेशानुसार एसपी देहात विद्यासागर मिश्र एवं सीओं विष्णु चन्द गौतम के निर्देशन में अपराधियो की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गंगोह इंचार्ज योगेश शर्मा के नेतृत्व में SSI संजीव कुमार ने SI अमित कुमार, कॉन्स्टेबल अमित कुमार, सूरजपाल, रवि कुमार एवं उपेन्द्र सिंह के साथ विगत 12 नवंबर 2016 को जमीनी विवाद में हुई 2 हत्याओं के मुकद्दमे में धारा 147, 148, 149, 307, 302, 323, 504, 506 IPC एवं 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 5 हज़ार के ईनामी मुनव्वर पुत्र शुबा निवासी ग्राम कुण्डा खुर्द थाना गंगोह को एक अवैध तमन्चा मय कारतूस एवं एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाईकल के साथ गंगोह बाईपास से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
0 comments:
Post a Comment