भंडारण की आड़ में अवैध खनन कर खोदे गए लगभग तीस फुट गहरे खड्डो में समा गये किसानो के सैकडो बीघा खेत
रुड़की:ग्राम बंजारे वाला राशिद पुत्र मीनू हसन का खेत महाशक्ति स्टोन क्रेशर के पास में है स्टोन क्रेशर मालिक ने पहले सटाकर 30 फुट गड्ढा खोद डाला प्रार्थी ने कई बार पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है अब बरसात शुरु हो गई है और प्रार्थी के खेत का कटाव होता जा रहा है जिसके कारण राशिद का खेत धीरे धीरे इस खड्डे में समाता जा रहा है जहां महंगाई चरम सीमा पर है वहां किसान को खाने के लाले पड़ रहे हैं लेकिन किसी तरह गुजर-बसर करता किसान और यदि उसकी जमीन ही नहीं रहेगी तो वह क्या करेगा और यह गहरा खड्डा अवैध खनन कर खोदा गया है ताकि खेत गिरने पर स्टोन क्रेशर मालिक इसे ओने पौने दामों पर खरीद सके और ऊंचे दामों में आरबीएम को निकाल कर क्रशिंग करके बेचा जा सके और राजाजी नेशनल पार्क से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्टोन क्रेशर लगे हुए हैं किसान प्रेम सिंह सैनी का कहना है कि अगर हम स्टोन क्रेशर के स्वामी तथा मुंशी से बात करने की कोशिश करते हैं तो गाली गलौच तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं जबकि कुछ समय पहले तहसीलदार भगवानपुर के द्वारा गहराई की नाप तोल की गई थी जिसमें महाशक्ति तथा फ्रेंड्स आदि स्टोन क्रेशरों ने भंडारण की आड़ में किए गए खड्डों की पैमाइस लगभग 36 फीट निकली थी राशिद के पास अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए केवल खेती ही साधन था वह भी बरसात होने पर गहरे खड्डे में समा गए यदि किसानों के खेत इसी तरह इन भू-माफियाओं के शिकार होते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब अन्नदाता भूखा मरता दिखाई देगा। जिसकी शिकायत प्रार्थी के द्वारा *मुख्यमंत्री उत्तराखंड नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल जिलाधिकारी हरिद्वार जिला अधिकारी भगवानपुर प्रधानमंत्री भारत सरकार जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को रजिस्टर्ड डाक के द्वारा प्रेषित की गई
0 comments:
Post a Comment