सासाराम, ,भाषा: बिहार के रोहतास जिला के नगर थाना
अंतर्गत नेहरू शिशु उद्यान के समीप
पुरानी जीटी रोड से गुजर रहे
एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की आज
बिजली करंट लगने से मौत हो गई।
सासाराम अनुमंडल पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने
बताया कि मृतकों में धारूपुर गांव निवासी मनिष कुमार :18:
और और खिलनगंज गांव निवासी दुर्गेश कुमार :20:
शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग पर जलजमाव के कारण
बिजली के एक पोल में करंट आज जाने वे
उसकी चपेट में आ गए सड़क पर फैले
पानी में प्रवेश करने पर वे अनियंóाित होकर गिर पड़े
जिससे उनकी करंट लगने मौत हो गई।
रंजन ने बताया कि इस इस घटना के विरोध में स्थानीय
लोगों ने जीटी रोड कई घंटों तक जाम किए
रखा जो कि बाद में समाझाने पर समाप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला सदर
अस्पताल भेज दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment