सहारनपुर, :भाषा: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में
थाना देवबंद के अन्तर्गत गांव जहीरपुर में दो पक्षों में
पैसे के लेनदेन केा लेकर हुए विवाद में एक महिला सहित चार लोग
घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये नगर के सरकारी
अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिह ने आज
बताया कि गांव जहीरपुर निवासी अब्दुल
रहमान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए
कहा कि गांव का ही मोहतसिम उसके ट्रक पर चालक
है। बीते दिन वह सामान उतार कर घर पहुंचा तो उसने
चालक से 82 हजार रूपए और ट्रक के कागजात मांगे।
आरोप है कि इससे गुस्साए चालक ने मोहतसिम ने अपने
साथी मुंतजिर, मुर्सलीन समेत चार लोगों ने
लाठी डंडे से लैस होकर उसके घर में घुस हमला कर
दिया जिसमें अब्दुरहमान, हाफिर्जुर रहमान व दूसरे पक्ष के
शमीम और उसकी पत्नी
शकीला घायल हो गई। घायलों को परिजनों द्वारा उपचार
के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती
कराया है। वहीं, चालक मोहतसिम पक्ष के लोगों ने
भी कोतवाली में तहरीर देते
हुए कार्वाई की मांग की है।
सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर के
आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दूसरे
पक्ष की और से मिली
तहरीर की जांच जारी है। गांव
माहौल खराब करने वाले तत्वों पर सख्त कार्वाई की
जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment