लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज़मगढ़ के रौनापर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग के छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार ने बताया कि सरकार ने इस घटना को अत्यन्त गंभीरता से लिया है। इस संबंध में प्रथम दृष्टया लापरवाही एवं अवैध शराब के निर्माण पर पूर्णतया पाबंदी लगाये जाने में असफल होने के कारण थानाध्यक्ष रौनापार नदीम अहमद, हल्के के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं बीट आरक्षी शशि कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment