रायपुर (भाषा) छत्तीसगढ़ के
बीजापुर जिले से पुलिस ने तीन
नक्सलवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज उक्त
जानकारी दी।
बीजापुर के अवर पुलिस अधीक्षक मोहित
गर्ग ने पीटीआई को बताया,
तीनों को कल पोतेनार गांव के जंगलों से गिरफ्तार किया
गया।
उन्होंने कहा, तीनों की पहचान
मोतीलाल मांडवी (25), पकलु बेको (45)
और मोती बेको (25) के रूप में हुई है।
गर्ग ने बताया कि तीनों 2015 में एक बस को आग
लगाने सहित कई मामलों में वांछित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment