दिल्ली, :भाषा: राष्ट्रपति पद के लिये आज हो रहे मतदान
में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदान किया । प्रधानमंत्री ने संसद भवन
में स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया ।
राष्ट्रपति पद के
लिये हो रहे मतदान में मुकाबला राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और कांग्रेस
नीत विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार के बीच है।
प्रधानमंत्री के
अलावा मतदान करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस उपाध्यक्ष
राहुल गांधी प्रमुख हैं। अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद क्षेत्र के नारनपुरा
सीट से विधायक हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले
अन्य प्रमुख लोगों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विदेश
मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, बसपा प्रमुख मायावती
शामिल हैं।
अभिनेता एवं सांसद परेश रावल एवं हेमा मालिनी ने भी आज सुबह मतदान किया ।
Home
»
»Unlabelled
» प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया गांधी, राहुल, अमित शाह ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment