राष्ट्रीय । दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले की एक पुलिस इमारत पर आज तड़के हुए आतंकवादी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गये और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने आज तड़के करीब साढ़े चार बजे जिला पुलिस लाइन्स (डीपीएल) की एक इमारत में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल दो पुलिसकर्मियों ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। ताजा रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top