अमेठी - जिले के अमेठी कोतवाली अंतर्गत एक गाँव में युवक के ऊपर जलती ढिबरी गिरने से वह बुरी तरह जलकर घायल हो गया.

उक्त कोतवाली पुलिस अंतर्गत हथकिला गाँव निवासी सेबू पुत्र सलामत उम्र 25 वर्ष कबाड़ खरीदने बेचने का काम कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था. आज सुबह कमरे में रखे हुये कबाड़ की छटाई मिट्टी के तेल की ढिबरी जलाकर कर रहा था कि अचानक ढिबरी उसके ऊपर गिरने से युवक के कपड़े में आग पकड़ ली. उसके चीख पुकार पर परिवार के ही अमजद जब तक दौड़ कर आते तब तक उसके कपड़े में आग पकड़ चुकी थी जिससे वो बुरी तरह जल गया . परिजन घायल सेबू को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमेठी लेकर आये जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफ़र कर दिया.


बाइट --  


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमेठी के डा.नवीन कुमार मिश्र व डा. एस. एन. मिश्र ने बताया कि घायल युवक  का पेट, सीना व गला तक जला है जो लगभग 31 प्रतिशत तक  है. क्योंकि यहाँ जलने वाले मरीज का उपचार सम्भव नहीं है इसलिए उसे जिला अस्पताल गौरीगन्ज रेफ़र कर दिया गया है.


बताया जाता है कि घायल के पिता काम के सिलसिले में दिल्ली में रहकर परिवार के भरण पोषण के लिये रहता है. परिजन अमजद ने बताया कि उसके पिता को सूचना दे दी गई है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top