समस्तीपुर ।दलसिंहसराय अनुमण्डल मुख्यालय के
समीपवर्ती विभूतिपुर थानाक्षेत्र के
मोहम्मदपुर सकड़ा एवं गंगोली में पुलिस को अवैध
शराब कारोबार के भंडाफोड़ करने में बड़ी
कामयाबी मिली हैं ।
बताया गया हैं कि इन दोनों जगहो से पुलिस के द्वारा
पचासी कार्टून विदेशी शराब के साथ 16
कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के
अनुसार आज सुबह पुलिस अधीक्षक
समस्तीपुर के निर्देशन में विभूतिपुर थानाक्षेत्र के
मोहम्मदपुर सकड़ा गाँव में एक कंटेनर ट्रक, एक बोलेरों, एक
बोलेरो पिकपभान एवं 4 मोटरसाइकिल पर लदे 67 कार्टूनों में रखा
रॉयल स्टैज ब्रांड का विदेशी शराब (कुल 8926
सीलबंद शीशे के बोतलों में कुल मात्रा
590 लीटर 220 एमएल) के साथ कुल 16
अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही के आधार पर विभूतिपुर
थाना क्षेत्र के ही ग्राम गंगोली में
मोहम्मद मुस्तकीम के घर में छिपाकर रखा गया 18
कार्टून में भरा रॉयल स्टैज ब्रांड का विदेशी शराब
बरामद ( सिल बंद बोतल कुल मात्रा 162 लीटर) किया
गया । इस अभियान में शामिल विभूतिपुर थानाध्यक्ष
संजीत कुमार , दलसिंहसराय के पु० नि० सह थाना
अध्यक्ष नरेश पासवान , मधुरेंद्र किशोर थानाध्यक्ष हसनपुर,
की भूमिका सराहनीय रही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment