भारत ने आज सात पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया और पाकिस्तानी जेलों में बंद कुलभूषण जाधव एवं हामिद नेहल अंसारी तक जल्दी एवं पूर्ण राजनयिक पहुंच सहित सभी मानवीय मुद्दों के समाधान की जरूरत पर बल दिया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2017 में अभी तक 300 भारतीय कैदियों की रिहायी सुनिश्चित की गई है जिसमें 295 मछुआरे शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सात पाकिस्तानी कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और उनकी नागरिकता की पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की थी। उन्हें अटारी: वाघा सीमा के जरिये वापस भेजा गया।

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार सभी मानवीय मुद्दों के समाधान को उच्च महत्व देती है जिसमें पाकिस्तान में बंद सभी भारतीय नागरिकों तक जल्दी एवं पूर्ण राजनयिक पहुंच और उनकी जल्द रिहायी एवं स्वदेश वापसी सुनिश्चित करना शामिल है। पाकिस्तान में बंद भारतीय नागरिकों में कुलभूषण जाधव एवं अंसारी शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top