अशोक श्रीवास्तव  - अमेठी जिले के विकास खण्ड शाहगढ़ के लोहंगपुर गांव के मजरे घनश्याम की सरैया में स्वच्छ भारत मिशन ओ डी एफ के तहत 264 शौचालय का चयन हुआ था जिसमे लाभार्थी को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के तौर पर 12000 राशि मिलना था. उक्त गाँव निवासी बिमला देवी पत्नी राम आसरे को प्रथम किश्त के तौर 6000 की जारी हुआ जिसमे अपने पुश्तैनी छप्पर वाले मकान पर शौचालय का निर्माण शुरू करवाई, कुछ दिन बाद जब शौचालय का कमरा बनवाकर तैयार हो गया ,गड्ढा बनना अवशेष था।

तब इस बीच गाँव के सोना देवी पत्नी हनुमान प्रसाद, अरविंद कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद ने शाम को गिरा दिए। जब परिजनों ने मना करने किया  तो उल्टा मारपीट पर उतारू हो गए। ऐसे में पीड़िता थाने पर लिखित तहरीर दी जिस पर अब तक कोई सुनवाई नही हुई। सरकार का जिस तरह लक्ष्य बाह्य शौच मुक्त करना हैं वो कैसे पूरा होगा।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top