थाना संग्रामपुर में हुई पीस कमेटी की बैठक
अशोक श्रीवास्तव, - अमेठी जिले के सन्ग्रामपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आगामी बकरीद के त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो के साथ थाना प्रभारी के. पी. यादव की अध्यक्षता में हुई . बैठक मे थाना प्रभारी केपी यादव ने भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील किया. बैठक को सम्बोधित करते थाना प्रभारी सन्ग्रामपुर ने कहा कि ईद और बकरीद
मुसलमान भाइयों का त्यौहार है लेकिन इसे हम सभी लोग मिलकर भाई चारे के साथ मानते हैं और एक दूसरे का सहयोग कर भाई चारा बढ़ाते हैं. पीस कमेटी की बैठक में प्रधान चन्द्रभान पाण्डेय, हरिकेश शुक्ल , राम कृष्ण यादव, संगीता चण्डेरिया भावलपुर, कनु, सोनारीकनू,मुहीबशाह,चण्डेरिया ,भौसिहपुर साकरमाना,धोए ,डेहरा , टीकरमाफी आदि गॉव के प्रधान व उनके प्रतिनिधि अाए


0 comments:
Post a Comment