रक्षाबंधन के दिन दो बच्चे अपने पिता से मिलने जेल गए तो जेल के स्टाफ ने उनके मुंह पर ही मुहर का निशान लगा दिया। एडीजी, जेल गाजीराम मीणा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। जेल मंत्री कुसुम मेंहदेले ने भी जांच कराने की बात कही है, लेकिन सेंट्रल जेल के अधीक्षक दिनेश नरवरे यह मानने को तैयार नही हैं कि बच्चों के मुंह पर मुहर लगा कर उनके स्टाफ ने कोई गलती की है।
.
यह मामला सोमवार का है, जब राखी के त्योहार पर कैदियों के परिजन उनसे मिलने जेल आये थे। एक कैदी के बच्चे भी अपनी मां के साथ पिता से मिलने आये। इन दोनों के चेहरे पर जेल स्टाफ ने मुहर लगा दी। आमतौर पर जेल में कैदियों से मिलने आने वाले लोगों के हाथों पर मुहर लगाने की परंपरा है, लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर जेल स्टाफ ने दो मासूमों के चेहरे पर ही मुहर लगा दी।
Home
»
मध्यप्रदेश
» मध्यप्रदेश पुलिस का घिनौना चेहरा :- पिता से जेल में मिलने गये बच्चों के मुंह पर लगा दी मुहर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment