बीजिंग, 8 अगस्त (एपी) चीन के व्यापार की वृद्धि जुलाई में कमजोर हुई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक मांग की वृद्धि के लिए यह एक नकारात्मक संकेत हैं।

आज जारी सीमाशुल्क आंकड़ों के अनुसार चीन का निर्यात पिछले साल की तुलना में इस साल जुलाई में 7.2% की दर से बढ़कर 193.6 अरब डॉलर रहा है। जबकि जून में इसकी वृद्धि दर 11.3% थी।

इसी प्रकार जुलाई में चीन का आयात 11% बढ़कर 146.9 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। जबकि जून में यह भी 17.2% था।

आकलन कर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इस साल चीन की आर्थिक वृद्धि ठंडी रहेगी क्योंकि विदेशी वस्तुओं की मांग में कमी के साथ ऋण मांग में वृद्धि को धीमा करने के लिए बैंक पर नियंत्रण लगाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को इस साल आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6% रहने की उम्मीद है जबकि पिछले साल यह 6.7% थी। कोष का इसके 2018 में 6.2% से कम रहने का अनुमान है।

हालांकि वर्ष 2017 की पहली छमाही में चीन की निर्यात वृद्धि बहुत मजबूत रही जो चीनी नेतृत्व के लिए एक सकारात्मक संकेत है क्योंकि वह व्यापार से संबंधित उद्योगों में छंटनियों को रोकना चाहता है।

जुलाई में चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष पिछले साल के मुकाबले 10.7% घटकर 46.7 अरब डॉलर रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top