मौदहा (हमीरपुर)  विकासखण्ड मौदहा अंतर्गत ग्राम रागौल टूटी हुयी पुलिया के निर्माण कार्य हेतु शुरुआत नहीं हुई.ज्ञात हो की ग्राम रागौल में नाले की पुलिया टूटी पड़ी है.


पुरानी खबर और वीडियो देखें  :

आने जाने वाले राहगीरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिया का निर्माण न होने से गन्दा पानी चारो तरफ फैला रहता है.  ऐसे में अगर बरसात हो जाये तो पुलिया पार करना  असंभव जैसा ही है. साथ ही इससे बड़ी दुर्घटना भी घाट सकती है .पानी इकठ्ठा होने के कारण बीमारियों की आशंका बढ़ने लगती है.  सबसे ज्यादा मुश्किलें छोटे छोटे स्कूली बच्चो को होती है. ज्ञात हो की यह पुलिया रागौल जाने के लिए मुख्य मार्ग पर स्थित है. स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रधान व प्रधानप्रतिनिधि अबरार अहमद से पुलिया के निर्माण की गुहार लगायी, लेकिन पुलिया की सुध नहीं ली गयी.  न्यूज़ मिरर ने इस खबर को अपडेट किया था, जिसके बाद वी०डी०ओ० ने  जाकर मुआयना किया और प्रधान को जल्दी से जल्दी समस्या के निदान के लिए हिदायत दी थी, तो ग्रामप्रधान ने बालू न होने का रोना रोने लगा और कहा की एक दो दिन में वैकल्पिक व्यवस्था करा दूंगा. लेकिन लगभग १० दिन बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान को कोई फर्क नहीं पड़ा. और अभी तक पुलिया निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया.           

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top