सुरेश पटेल ( सारंग  मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुला खत लिख कर उन्हें पक्षपाती करार दिया है। इस खुले खत के जरिए स्मृति ईरानी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर सोनिया गांधी के दिए गए भाषण के लिए उन्हें खरी खोटी सुनाई है। बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने फेसबुक पेज पर अपना यह खुला खत लिखा। उन्होंने लिखा, ऐसी अपेक्षा की जाती है कि भारत छोड़ो आंदोलन जैसी देशव्यापी ऐतिहासिक घटना के बारे में हमें पक्षरहित होकर अपने विचार रखने चाहिए। जबकि सोनिया गांधी अपने लंबे भाषण में सिर्फ 2014 की अपनी सत्ता हार का अफसोस मनाती दिखीं। केंद्रीय मंत्री ने अपने इस ओपन लेटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने पीएम मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इस आंदोलन में महात्मा गांधी द्वारा ली गई करो या मरो की शपथ को अपनाने के लिए कहा है। इसके साथ ईरानी ने कहा कि पीएम ने न सिर्फ सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रा सैनानियों के योगदान की बात की, बल्कि इस आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका का भी जिक्र किया।

स्मृति ईरानी ने सोनिया गांदी पर हमला करते हुए ये भी लिखा कि जहां पीएम के अभिभाषण में प्रगतिशीलता थी, वहीं सोनिया गांधी का भाषण किसी इलेक्शन कैंपेन की तरह था और उससे सदन का माहौल दूषित हो गया।
रविकुमार नायर
प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा सहयोगी संग़ठन
गुजरात राज्य सेवा समति

)

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top