अनियन्त्रित ट्रक ने व्रद्धा को रौंदा, महिला गम्भीरवस्था में हुई रिफर।
हादसे के बाद उग्र भीड़ के हत्थे चढ़े ड्राइवर जयपाल को छुड़ाकर नवासे मोहसिन कमाल ने किया पुलिस के हवाले
क़ाज़ी अज़मत:-मौदहा हमीरपुर - सड़क पार कर रही व्रद्ध महिला को अनियन्त्रित ट्रक (यू पी 78 सी एन 3648)ने रौंदा, गंभीरावस्था में सीएचसी मौदहा पहुंची व्रद्वा को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रिफर,
जबकि हादसे के बाद भाग रहा ड्राइवर चढ़ा भीड़ के हत्ते जिसे मौके पर पहुंचे परिजनों ने भीड़ से छुड़ाकर पुलिस के हवाले करते हुए सौपी तहरीर, मामला कोतवाली मौदहा अंतर्गत एन0एच086 स्थित बड़े चौराहे का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रागौल निवासिनी 65 वर्षीय व्रद्धा तहज़ीब बड़ा चौराहा स्थित अपने समधियाने से आ रही थी तभी रोड क्रॉस करते समय कानपुर से कबरई की ओर जा रहे अनियन्त्रित ट्रक की चपटे में आ गई जिससे व्रद्धा का निचला हिस्सा पिस गया और लहूलुहान होकर तड़पने लगी वही दूसरी ओर दुर्घटना के बाद भाग रहा ड्राइवर जयपाल पुत्र जवाहर निवासी बागर , उन्नाव को भीड़ ने पकड़ हाथ साफ करना चाहा तभी मौके पर पहुंचे व्रद्धा के नवासे व शिवसेना जिलाउपप्रमुख मोहसिन कमाल उर्फ चांद बाबू ने सहयोगियों की मदद से ड्राइवर जयपाल को भीड़ से छुड़ाकर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर सौपी।
यहां ये बताना आवस्यक है कि अत्यधिक व्यस्त नगर का बड़ा चौराहा अतिक्रमण की चपेट में है जबकि कोढ़ में खाज का काम मधुमखियों जैसे मंडराते बेक़ाबू आपे चालक करते है , जो आये दिन हादसों का कारण बनता है ,
जिसपर समाजसेवियों द्वारा दर्जनों ज्ञापन सौंपने के बाद भी स्थानीय प्रशासन अब तक बना है चिकना घड़ा -
0 comments:
Post a Comment