पडरौना, कुशीनगर। पडरौना स्थित वाल्मीकिनगर जमालपुर में एक सप्ताह से बिजली बाधित होने से नाराज मोहल्ले वासियों ने शनिवार को मेन बाईपास मार्ग को बेलवा चुंगी चौराहे के पास जाम कर दिया। आक्रोशित मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे एसडीओ व जेई को बंधक बना कर आईपीडीएस योजना के तहत बदले जा रहे जर्जर तार में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। चार घंटे तक मोहल्ले वासियों ने एसडीओ व जेई कोबंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंच एक्सईएन संजय यादव ने तत्काल कंडेक्टर बदलने और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर एसडीओ देवेशकुमार व जेई विसंभर प्रसाद को मुक्त कराकर जाम समाप्त कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top