पुलवामा मुठभेड़ में 8 जवान शहीद, ऑपरेशन अब भी जारी
_जम्मू-कश्मीर :- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला पुलिस लाइन पर फिदायीन हमला हुआ है। जिसमें सीआरपीएफ 8 जवानों के शहीद होने की खबर है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। घटना शनिवार सुबह हुई है।_
_सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमले से पहले दो से तीन संदिग्ध आतंकियों को पुलिस लाइन इलाके में देखा गया, जिसके बाद उन्हें खत्म करने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने गोलीबारी की है। मौके पर से 36 परिवारों से घर खाली करवाया गया है।मुठभेड़ के बाद पुलवामा में इंटरनेट सेवा बाधित हो गयी है।_
_जम्मू और कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि पुलवामा के जिला पुलिस लाइन में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रहा ऑपरेशन अब आखिरी चरण में है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में CRPF के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। साथ ही दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर लापता हैं जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि हमले में तीन आतंकवादी शामिल हैं।_
_हमले के बाद फैमिली क्वार्टर में छिपे आतंकी_
_सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने बताया कि, 2 आतंकवादियों ने डीपीएल पुलवामा में फैमली क्वार्टर में एंट्री कर ली है। मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल और दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यह एक फिदायीन हमला है।_
_हमने ब्लॉक से फैमली को बाहर निकाल लिया है। सुरक्षा दल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। हम बंधक की स्थिति में नहीं हैं। पुलवामा के जिला पुलिस लाइन में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ढेर हो गया। दो आतंकवादियों के अभी पुलिस लाइन के ई-ब्लॉक में छिपे होने की खबर है।_
_सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।पुलवामा डीपीएल में 2-3 आतंकी के छिपे होने की खबर के बाद सेना की ओर से आतंकियों को नेस्तानाबूत करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है।_

0 comments:
Post a Comment