मलप्पुरम (केरल), 24 अगस्त (भाषा) सनसनीखेज फैजल हत्याकांड मामले के एक आरोपी को आज जिले में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर मार डाला ।

पुलिस ने बताया कि पिछले साल के फैजल हत्याकांड मामले में विपिन (30) दूसरा अभियुक्त था जो जमानत पर बाहर था। सुबह करीब सात बजे तिरूर के पुलीनकोडे में एक सड़क के किनारे वह घायल अवस्था में मिला।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सरकारी अस्पताल गयी लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि तिरूर और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति व्याप्त हो गयी है और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

इस्लाम धर्म अपना लेने वाले फैजल उर्फ अनिल कुमार (30) को पिछले साल 19 नवंबर को जिले के कोधिनी गांव में एक नाली में मृत पाया गया था।

हत्या के सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फैजल की मौत के बाद उसकी मां ने और फिर पूरे परिवार ने इस्लाम धर्म अपना लिया ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top