राज्यपाल ने रेल हादसे पर दुःख व्यक्त किया
लखनऊ,उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में हुए उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अनेक लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने ट्रेन हादसे को दुःखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
0 comments:
Post a Comment