दो तस्कर गिरफ्तार,आठ कुन्तल गांजा बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फैजाबाद कैण्ट क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ कुन्तल गांजा बरामद किया । बरामद गांजे की कीमत करीब 48 लाख रूपये है ।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एसटीएफ ने फैजाबाद के कैण्ट इलाके से कल एक मिनी ट्रक से आठ कुन्तल गांजा बरामद किया । मौके से गिरोह के दो तस्करों बिहार के समस्तीपुर इलाके के बलीरामपुर निवासी राहुल कुमार साहनी और फैजाबाद निवासी श्रीराम को गिरफ्तार किया गया ।
0 comments:
Post a Comment