सौतेला पिता तीन महीने से बेटी के साथ खेल रहा था गंदा खेल
जयपुर। सदर थाना इलाके में एक सौतले पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए नाबालिग बच्ची से ज्यादती की। इतना ही नहीं सौतेला पिता उसे डरा-धमका कर करीब 3 माह से बच्ची के साथ यह गंदा खेल खेल रहा था। इस संबंध में पीड़िता ने अपने सौतले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थानाप्रभारी रड़मल सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता थाना इलाके की रहने वाली है तथा कक्षा आठवीं में पढ़ती है। बच्ची के पिता की वर्ष 2008 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से बच्ची की मां भरतपुर निवासी राजेन्द्र गुर्जर के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही है। वह गैंगमैन की नौकरी करता है। बच्ची का आरोप है कि उसका सौतेला पिता उसके साथ पिछले तीन महीनों से गलत काम कर रहा है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार है।"
0 comments:
Post a Comment