उन्नाव में रेप का एक मामला सामने आया है जिसमें युवक ने किशोरी को 5 दिनों तक बन्धक बना कर रेलवे यार्ड में रेप किया. किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई...

दरअसल ये पूरा मामला सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का जहां की रहने वाली किशोरी को उसी गांव के मजरे गौरा कठेरवा के रहने वाले रमेश उर्फ दीपक ने 5 दिनों तक हरौनी की रेलवे यार्ड मे बन्धक बना लिया था. जब वो बाहर जाता तो पीड़िता को ताले में बंद करके जाता...

हैरान कर देने वाली बात ये है कि पीड़िता जब अपनी मां के साथ थाने पहुंती तो थाने की महिला कॉन्सटेबल ने मां-बेटी को जलील कर थाने से भगा दिया...

इस पूरे मामले पर ईटीवी की दखल के बाद एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सघन जांच और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए..

वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लड़की और उसकी मां पुलिस पर  दबाव डाल रही हैं कि वो आरोपी को पीड़िता से शादी के लिए जबरन मजबूर करें, जो की संभव नहीं है....

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top