नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में जम्मू तवी-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गयी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे ट्रेन के प्लेटफार्म में प्रवेश करते समय हुयी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हालिया दिनों में ट्रेनों के डिब्बे पटरी से उतरने की कुछ घटनाएं हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सात सितंबर को सुबह करीब 6:25 बजे जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा डैम स्टेशन के करीब पटरी से उतर गये थे। उसी दिन दिल्ली में मिंटो ब्रिज के पास रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पावर कार पटरी से उतर गये थे। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसी दिन महाराष्ट्र के खंडाला में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये थे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top