रिपोर्ट- रामभवन  ब्यूरो हमीरपुर 

मामला हमीरपुर जनपद के थाना सुमेरपुर  मोहल्ले नई बस्ती पेट्रोल पम्प के पास का है मृतक श्रीराम वर्मा पुत्र सभना वर्मा उम्र लगभग (४०) वर्ष ने घरेलु कलह से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक के पुत्र रोहित(१६) ,मोहित (१४) ने बताया की पापा और मम्मी के बीच देर रात विवाद हुवा था और सुबह पापा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! जबकि मृतक की दोनों बहनो रेखा व् उर्मिला का कहना है कि मेरे भाई को आत्महत्या करने के लिए मेरी भाभी एवं भतीजे द्वारा मज़बूर किया गया है उनका कहना है कि मेरे भाभी,भतीजे  व उसके सहयोगी  निर्माण ठेकेदार दुर्गा  सोनकर व उसके अन्य साथियो ने मिलकर  दिनांक १०/०९/२०१७  कि रात आकर मारा पीटा एवं धमकाया गया था और मेरे भाई को फांसी लगाते हुए किसी भी परिजन द्वारा नहीं देखा गया और न ही शव को फंदे से उतारते हुए देखा गया जिससे दोनों बहनो ने मांमले को संदिग्ध बताया है |
घटनास्थल पर पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर के पोस्टमार्टम  के लिए भेजा है अब तो यह पोस्टमार्टम  रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है |

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top