अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी 

अमेठी -  अमेठी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव की युवती ने गैर समुदाय के युवक पर जबरदस्ती धर्मान्तरण कराकर शादी कराने का आरोप लगाया है.
अमेठी उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह को दिये गये प्रार्थना पत् में  रागिनी(काल्पनिक नाम) अमेठी ने आरोप लगाया है कि कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गाँव पुराने रायपुर फ़ुलवारी निवासी मो. मुस्तकीम पुत्र वशीर अहमद ने पीडिता का जबरदस्ती धर्मान्तरण कर निकाह कर लिया. शादी के बाद मुस्तकीम व अन्य लोग उसका योन शोषण करने लगे. विरोध करने पर मुस्तकीम, उसके पिता वशीर अहमद, उसका भाई व माँ पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे. मौका पाकर किसी तरह से पीड़िता उनके चंगुल से भाग निकली. भागने के बाद भी उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इस सम्बन्ध में पीड़िता ने उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मुस्तकीम व अन्य के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किये की माँग की है.

बाइट --

1.प्रकरण के सम्बन्ध में इस सम्वाददाता ने उपजिलाधिकारी अमेठी को फोन कर जानकारी चाही लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया.

2.इसके बाद कोतवाल अमेठी को फोन कर जानकारी चाही तो उन्होने बताया कि इस तरह का कोई मामला मेरी जानकारी मे अभी तक नहीं आया है.
3.सी ओ अमेठी से भी फोन पर इस मामले की जानकारी चाही तो उन्होने ने बताया कि इस समय सी ओ गौरीगन्ज का प्रभार भी मेरे पास है और मैं गौरीगंज में ही हूं. इस तरह का कोई प्रकरण मेरी जानकारी में अभी तक नहीं आया है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top