आंगनबाड़ी ने दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी : आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 17 सितंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान का भी बहिष्कार करने की बात कही है।
गुरुवार को गौरीगंज ब्लाक सभागार में एसोसिएशन की बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष आशा बौद्ध ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर गई है। अब कार्यकर्ता वादा याद दिलाओ रैली शुरू करेंगी। इसके तहत वे अपनी मांगों को लेकर प्रांतीय निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। कलम बंद कर वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 17 सितंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करने की बात कही। बैठक में जिला संरक्षक देशराज तिवारी, जिला महामंत्री बिंदु गुप्ता, उपाध्यक्ष शबाना बानो, आशा यादव, गीता मिश्रा, उषा, किरन आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment