अमेठी : जायस में आढ़ती द्वारा बकाया रकम मागने से गुस्साए    फुटकर व्यापारी ने साथियों संग दुकान पहुंचकर आढ़ती को जमकर मारा-पीटा। इस विवाद में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की बहादुरपुर स्थित मंडी में फल तथा सब्जी का थोक कार्य करने वाले रामजी सोनकर प्रतिदिन की भाति अपनी आढ़त पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच बकाया रकम मागने से तिलमिलाए राजा पुत्र सूरज अपने साथियों राम उजैर, सूरज, ननकू, शिवपूजन, बच्चा तथा लालजी के साथ पहुंचकर उसे लात-घूसों तथा लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर उसका एक साथी बलराम भी पहुंचा। उसे भी सबने मिलकर मारा-पीटा। इससे उन दोनों को काफी चोटें आई। वहीं, दूसरे पक्ष से राजा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे बलराम, रामजी, ऋषिराज, कल्लू, मोटू तथा लवकेश आदि ने पैसों की लेन-देन के विवाद में मारा-पीटा है। पुलिस ने सभी आधा दर्जन चोटिल लोगों की डाक्टरी करवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आरपी शाही ने बताया कि सभी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top