अशोक श्रीवास्तव,अमेठी ब्यूरो चीफ -  अमेठी

अमेठी : स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए विकास क्षेत्र के अन्नी बैजल स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में बच्चों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई से होने वाले लाभ व हानि को भी बताया।

सोमवार की सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्नी बैजल के छात्रों ने स्वच्छता जागरुकता की स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांवों में निकल पड़े। छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि खाना खाने से पूर्व व शौच करने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए। घर के पास पड़ोस में साफ-सफाई रखनी चाहिए। जिससे स्वस्थ्य शरीर के लिए स्वच्छ वातावरण मिले। वहीं छात्रों के साथ शिक्षक मो.वसीम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छता आएगी। इसके लिए सभी को व्यक्तिगत प्रयास करना चाहिए। अगर सभी ने स्वच्छता के प्रति जागरुकता दिखाते हुए गंदगी दूर भगाने की मुहिम छेड़ ली तो हमारा देश विश्व में सबसे सुंदर होगा। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह ने छात्रों द्वारा निकाली गई जागरुकता रैली की सराहना करते हुए कहा कि सभी बच्चें अपने अभिभावकों को भी स्वच्छता की मुहिम में भागीदारी निभाने की बात कही। छात्रों ने स्वच्छता जागरुकता रैली अन्नी बैजल, पूरे फकीरन, गुदुनपुर व झलरी गांव में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व बताएं। जागरुकता रैली में प्रधानाध्यापक प्रेमवदा सिंह, सहायक अध्यापक अर्चना सिंह, कल्पना शर्मा, अनुपमा सिंह, अनुदेशक रश्मि सिंह, मोहन कनौजिया व अर्जुन मौर्या शामिल रहे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top