रिपोर्ट - चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी

अमेठी : जिले के संग्रामपुर ब्लाक के मड़ौली गाव के लोग बीते एक महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए है। ग्राम वासियो का आरोप है कि विभाग के जेई उन सब से ट्रांसफार्मर बदलने के एवज में पाच हजार रुपये सुविधा शुल्क के रूप में मांगा जा रहा है। मामले की शिकायत जिले के आलाधिकारी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से भी की गई है।

पचीस केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया था। गाव के लोगों ने मामले की जानकारी अवर अभियंता अतुल सोनी को दी। ग्रामीणों ने ओवरलोड की समस्या को बताया और 63 के वी ए लाइन के ट्रांसफार्मर  लगवाने का अनुरोध किया. गाँव वालों ने आरोप लगाया है कि दस हजार रुपये क्षमता बढ़ाने के नाम पर जे ई द्वारा की गई। ग्रामीण इसके बाद लगातार उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे है। गाव के राजदेव कश्यप, रामपाल, राजकुमार, सरवन कुमार, पवन कुमार, जयप्रकाश यादव, राजनाथ कश्यप, राकेश सहित कई ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से 48 घटे में ही ट्रांसफार्मर बदलने का वादा किया गया था। हम ग्रामीण प्रत्येक दिन उपकेंद्र पर जाकर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते है। जेई को कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं किया।
इस सम्बन्ध में अधिशाषी अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल 25 केवीए का ट्रांसफार्मर है तो तत्काल बदलवा दिया जाएगा। अधिक क्षमता के लिए थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जहां तक सुविधा शुल्क मांगने की बात है उसकी जांच की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top