संग्रामपुर के प्रधान संघ ने लगाया अवर अभियंता पर दो प्रतिशत कमीशन मागने का आरोप
रिपोर्ट - चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी । सोमवार को संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रधान संघ ने अवर अभियंता पर दो प्रतिशत कमीशन मागने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। बैठक में प्रधानों ने आरोप लगाया कि सूबे के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव ने शासनादेश जारी कर ग्राम पंचायत को दो लाख के विकास कार्य के अनुमोदन का अधिकार दिया है। आरोप है कि इसके बाद अवर अभियंता ने एक पत्र जारी कर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के शासनादेश पर रोक लगा दी। प्रधानों का आरोप है कि जेई दो प्रतिशत कमीशन की माग हर विकास कार्यो में करते है। वह प्रधानों के अधिकारो का हनन कर रहे है। प्रधानों ने जिलाधिकारी को एक माग पत्र भेजकर जेई के विरुद्ध कार्रवाई की जाने की माग की है। प्रधानों की माग है कि शासनादेश का अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव सिंह और ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधान मौजूद रहे
0 comments:
Post a Comment