श्रीनगर, उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ आज मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर के रेबेन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बारे में सटीक खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल खोज अभियान में लगे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया जिसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान अभी चल रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top