नागल पुलिस ने मुठभेड़ में चार शातिर लूटेरों को नकदी, शस्त्र सहित किया गिरफ्तार.....
सहारनपुर:-आज एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया की *थाना नागल प्रभारी छोटे सिंह ने अपने क्षेत्र में हुई 24/8/17 लूट मामले मे सफलता प्राप्त करते हुए चार शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया है,* थाना प्रभारी छोटे सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पण्डोली रेलवे फाटक से आगे कुछ बदमाशों की सूचना पर बदमाशों का पीछा कर उनको मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया है, पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की राशि में से 66 हजार रुपए, चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचे, एक अदद चाकू बरामद किया गया, जिनमें एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया, थाना प्रभारी ने बताया ये लोग अपना शौक पूरा करने के लिए लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते थे, जो एक बदमाश भागा है उसकी भी तलाश जारी है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*गिरफ्तार करने वाली टीम में......*
SI आशवीर शर्मा कांस. रोहित राणा कांस.सोकेंनद्र राठी,कांस.बिजेन्द्र सिंह.सर्विलांस से विपिन कौशिक रहे।
0 comments:
Post a Comment