चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी 

अमेठी । जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में चोरी जैसे वारदात में हो रहा है इजाफा । संग्रामपुर के भवसिंहपुर टिकरन के हिन्द राज सिंह अपनी मोटर साईकिल लेकर पतऊ के पुरवा अपना खेत देखने गए थे मोटर साईकिल रोड़ पर खड़ी करके खेत देखने चले गए और जब लौट के आये तो गाड़ी संख्या U P 44Q/4686 लापता थी । जिसकी शिकायत संग्रामपुर थाने में दर्ज कराई गई ।
वही दूसरी चोरी बेलखरी निवासी महिला कालिकन धाम दर्शन करने आई थी जिसकी साईकिल लापता हो गयी । अब सवाल यह उठता है कि संग्रामपुर पुलिस कालिकन धाम में सक्रिय रहती है तो उसके नाक के नीचे कैसे चोरी हो जाती है साईकिल चोरी की भी तहरीर संग्रामपुर थाने में दर्ज की जा चुकी है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top