उप्र में बाढ़ का प्रकोप थमा, जनहानि नहीं
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में आज बाढ़ का प्रकोप थम गया है और बाढ़जनित हादसे में कोई जनहानि होने की आज खबर नहीं है।
राहत आयुक्त के कार्यालय स्थित बाढ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि बाढ़जनित हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। अब तक प्रदेश में बाढ़ से 108 लोगों की जान गयी है।
बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 27 . 92 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तमाम लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार 279 बाढ़ चौकियां और राहत सामग्री वितरण के लिए 72 केन्द्रों का संचालन कर रही है।
0 comments:
Post a Comment