अकीदत के साथ अता की गई बकरीद की नमाज
अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी - जिले में बकरीद का त्योहार भाई चारा एवं सौहार्दपूर्ण के वातावरण में मनाया गया..
शनिवार सुबह मस्जिदो में बकरीद की नमाज अता की गई. इस मौके पर अन्य समुदाय के तमाम लोग भी मस्जिद के पास एकत्रित रहे और नमाज खतम होने के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी. बकरीद की बधाई देने वालों में धर्मेन्द्र शुक्ल, सर्वेश कुमार सिंह, पी. एन. तिवारी, अशोक दुबे, नरसिंह बहादुर सिंह, अशोक शुक्ल, ,नरेन्द्र मिश्र, बी हरीश सिंह डा. के. सी. अग्रवाल, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे.
मुस्लिम समुदाय ने नमाज के बाद कुर्बानी दी और अपने आस पास के लोगो में बाँट कर खुशी का इजहार किया. नमाज के समय पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से चौकस व मुस्तैद रहा. हर मस्जिद के पास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नमाज अता कर घर लौटने के बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ ।
बकरीद की नमाज अता करने को लेकर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ रही थी. सभी अपनी हैसियत के मुताबिक नये कपड़े पहन रखे थे. तय समय पर हर मस्जिद में मौलानाओ ने नमाज अता कराई. कहीं कहीं तो मस्जिद के पास मेले जैसा माहौल बना रहा. भोर से ही पुलिस की व्यवस्था काफी चाक चौबंद रही. देर रात तक हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे को बधाई देते देखे गये.
जामा मस्जिद अमेठी के सेक्रेटरी खलील अहमद ने बताया कि बहुत ही सद्भावना पूर्वक हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों के बीच बकरीद का त्योहार मनाया गया. इसके लिये अमेठी पुलिस व प्रशासन तथा सभी समुदायो का विशेष योगदान रहा.

0 comments:
Post a Comment