गोरखपुर। क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन रोड के दो होटलों में छापेमारी करते हुए अनैतिक काम लिप्त कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये अवैध धंधा होटलकर्मियों की देख रेख में धड़ल्ले से चल रहा था। जिसके बदले में होटल मालिक मोटी रकम वसूलते हैं। क्राइम ब्रांच ने इस धंधे में लिप्त होटल के मालिक और कई कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।
देह व्यापार की मिली थी शिकायत
बता दें कि एसपी सिटी आलोक शर्मा और सीओ को कई दिनों से इन होटलों में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद एसपी सिटी और सीओ की अगुवाई में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने दोनों होटलों में एक साथ छापेमारी की। पुलिस को देखते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और देह व्यापार में लिप्त युवक और युवतियों को कमरे से गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कई हाईप्रोफाइल लोग भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान कुछ जोड़े निकल कर भागने की कोशिश करने लगे, कुछ बेड पर ही आपत्तिजनक हालत में मिले। जबकि कुछ बाथरूम में घुस गए। पुलिस ने सभी को कपड़े ठीक करने का मौका दिया, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हाईप्रोफाइल लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद सीओ ने बताया कि होटल आनंद से पुलिस को एक राइफल भी मिली है। पुलिस ने दोनों होटलों के मालिक, मैनेजर और स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ चल रही है। लड़के-लड़कियों के पास से कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं। एक लड़की के पास से करीब 80 हजार रुपए का मोबाइल सेट बरामद हुआ है। होटल का मैनेजर मालिकों के इशारे पर एक घंटे रुकने का 1500 रुपए लेता था। होटल से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, उनमें से ज्यादातर कॉलेज जाने वाली हैं। कुछ लड़कियां हिंदू हैं, फिर भी उनके पास से बुर्का मिला है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्टेशन रोड पर चलता है सेक्स रैकेट
बता दें कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कई होटलों में ये देह व्यापार का अवैध करोबार सालों से चलता आ रहा है। पुलिस सूचना के आधार पर इन होटलों पर कार्रवाई कर उन्हें सीज कर देती है, लेकिन होटल मालिक अपने रसूक के चलते दोबार होटलों को चलाने लगते हैं और घंटे के हिसाब से जोड़ों को कमरा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top