कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में युवती से कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश के बाद उसे जिंदा जला दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के छितानी का पुरवा मजरा असवां गांव निवासी मान सिंह ने मंगलवार देर रात पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की के घर में घुसकर उससे बलात्कार की कोशिश की. उस वक्त घर में लड़की के अलावा उसकी दादी ही थी.
मिट्टी तेल डालकर लगाई आग
उन्होंने बताया कि लड़की के विरोध करने पर मान सिंह ने उस पर रसोई में रखा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची उसकी दादी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की. दोनों के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया.
इलाज के दौरान लड़की की मौत
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि लड़की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोपी मानसिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top