जींद। हरियाणा के जींद जिले में नई दिल्ली की एक लड़की के साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना भी करवा लिया है।
जींद पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा अश्लील हरकत करने पर महिला थाना पुलिस ने 2 युवकों को नामजद कर 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिल्ली के मंगोलपुरी की एक लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ समय पहले वह जींद में किराए का मकान लेकर रहती थी। इस दौरान उसका सम्पर्क राजू से हुआ और वह दोनों फोन पर बातचीत करते रहे। कुछ दिन बाद राजू का दोस्त अनिल भी उसके पास फोन करने लगा। आखिरकार वह दिल्ली लौट गई।
लड़की ने बताया कि 6 सितम्बर को वह जींद आई थी। उसी दौरान राजू व अनिल ने उसे अपने पास बुलाया। इस दौरान अनिल व 2 अन्य युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा राजू व 2 अन्य ने अश्लील हरकत की। बाद में वह दिल्ली चली गई और घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला थानाप्रभारी संतोष ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. काटकर महिला थाना पुलिस जींद को भेजी। इस पर पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मैडीकल करवाया और अनिल व 2 अन्य युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को एक्ट और राजू व 2 अन्य युवकों के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

0 comments:
Post a Comment